गैंगस्ट मामले के विवेचक प्रशांत श्रीवास्तव सुनवाई शुरू होने से पहले ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दिया था। साथ ही मुख्तार के खिलाफ लंबित 55 आपराधिक मामलों की कुंडली भी कोर्ट में जमा की। करीब आधे घंटे चली जमानत पर सुनवाई के दौरान मुख्तार पक्ष के अधिवक्ताओं ने जमानत को न्याय संगत बताते हुए बेल देने की अपील की, जबकि विशेष लोक अभियोजक संजय द्विवेदी व विनय मिश्र ने आरोपित के खिलाफ चल रहे 55 मुकदमों व गैंगस्टर केस में चार्जशीट को आधार बनाते हुए जमानत का विरोध किया।