24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काळी-पीळी आंधी के बाद तरबतर स्वर्णनगरी

-जैसाणे में छाया रेत का गुबार, आवागमन हुआ बाधित -मौसम में आया बदलाव, गर्मी से मिली राहत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 16 May 2017, 10:29 PM IST

 black-and-tear hurricane

black-and-tear hurricane

जैसलमेर. सरहदी जैसलमेर जिले में दिन भर उमस व भीषण गर्मी के बाद शाम को आई काळी-पीळी आंधी से शहर सहित आस-पास के गांवों को अपनी आगोश में ले लिया। करीब आधा घंटे तक रेत का गुबार छाए रहने के बाद शहर में बारिश का दौर शुरू हुआ। जिससे पूरी स्वर्ण नगरी को भीगो दिया। कभी तेज तो कभी धीमी गति से बारिश का दौर चलता रहा। बारिश से शहर का मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। इससे पहले करीब आधा घंटे तक चली काळी-पीळी आंधी से सांझ से एक घंटे पहले ही अंधेरा छा गया और वाहन चालको को अपने वाहनो की लाइट जलानी पड़ी। आंधी से हालात ये रहे कि मोटरसाइकिल चालको को वाहन रोककर खड़ा होना पड़ा, वहीं शहर के बाहरी क्षेत्रो में बड़े वाहनो के पहिए भी थम गए। आंधी के बाद जैसलमेर शहर के साथ जिले के चांधन, मोहनगढ़, रामगढ़ व पोकरण क्षेत्र में आंधी के बाद हुई बारिश से यहां का मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
पोकरण- पोकरण में शुरू हुआ बूंदाबांदी का दौर रात आठ बजे तक भी जारी था। शाम छह बजे आंधी के साथ ही बिजली गुल हो गई थी, जो देर रात तक भी सुचारु नही हो पाई थी। ऐसे में आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा क्षेत्र के अजासर गांव में मंगलवार की शाम करीब एक घंटे तक अच्छी बारिश हुई। जिससे छतों से परनाले चलने लगे और गलियों में पानी जमा हो गया तथा लोगो को गर्मी से राहत मिली। इसी प्रकार छायण गांव में भी बारिश के समाचार मिले है।
मोहनगढ़- कस्बे व समीपवर्ती क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला। शाम को आंधी ने जन-जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। घरों में रेत की परतें जम गई। महिलाओं को रेत बुहारने में मशक्कत करनी पड़ी। शाम को बूंदाबंादी का दौर चला, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग