गलती से लगा फोन और हो गया प्यार
गगहा क्षेत्र के रहने वाले कक्षा 9 के छात्र अंसार अली के मोबाइल पर एक दिन महिला का फोन आया। फोन गलती से लगा था। छात्र ने फोन उठाया तो महिला ने उससे बात कर ली। फिर महिला अक्सर उसे फोन करने लगी। महिला को कब बच्चे से प्यार हो गया, उसे पता ही नहीं चला। छात्र भी उसकी मीठी बातों में फंस गया।