मौलाना ने कहा कि सेक्युलीरिजम के नाम पर यहां हालत चोर-चोर मौसेरे भाई की है। इन्होंने आपस में तय कर लिया है कि मुसलमानों को डरा कर रखो, तुम आरएसएस के नाम पर, तुम गाय के नाम पर, तुम लव जेहाद के नाम पर, तुम मदरसे के नाम पर डराओ। जब इन्हें डराओगे तो ये हमारे पास आएंगे। फिर पांच साल तुम बेईमानी करना और फिर पांच साल हम बेइमानी करेंगे। ये लोग चिल्लाते ज्यादा है करते कुछ नहीं है।