इसमें जौनपुर के केराकत आजमगढ़ का लालगंज, निजामाबाद व बूढनपुर, अम्बेडकर नगर जिले के आलापुर, गोरखपुर जिले के खजनी, संत कबीरनगर जिले के घनघरा व गोरखपुर के सहजनवा आदि ब्लॉक आदि शामिल हैं। किसानों की जमीन में पाइप लाइन बिछाने के लिए ली जा रही है। बीस मीटर चौड़ी पट्टी बिछाने के दौरान खेत में अगर फसल होती है तो पूरा मुआवजा दिया जाता है। अगर काम एक साल चलता है तो तीनों फसल का मुआवजा दिया जाता है। खेत जिस हालत में लिया जाता है उसी तरह उसे सौंपा भी जाता है। सर्किल रेट की दर से मुआवजा का भी प्राविधान है।