आजमगढ़. मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अबाड़ी गांव में गुरुवार की दोपहर को बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी। जिससे अबाड़ी गांव निवासी श्रीराम चौहान पुत्र विक्रम चौहान की घर के सामने बंधी भैंस की झुलस कर मैत हो गई। घटना के समय श्रीराम के परिवार के लोग घर के अंदर थे, जिसके चलते वे बाल-बाल बच गए। पीड़ित पशुपालक ने मृत भैंस की कीमत लगभग पचास हजार रुपये बताया है।