प्यार की बात जहां आती है, वहां न कोई मजहब दिखाई देता है और न ही कोई दीवार। एक ऐसा ही अनोखा मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में देखने को मिला। जहां एक मुस्लिम युवती मोमिन खातून ने अपने प्यार के खातिर अपना मजहब तक छोड़ दिया और हिंदू धर्म को कुबूल कर के अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। हालांकि मोमिन खातून का कहना है कि उसे बचपन से ही इस्लाम धर्म कुबूल नहीं था। इस बारे में उसने कई बार अपने परिजनों से भी बातचीत की और हिंदू धर्म अपनाने की अपील की लेकिन हर बार परिजनों ने उसे मना ही किया। इस बीच मोमिन खातून को ऐ हिंदू युवक सूरज से प्यार हो गया। दो साल पहले मोमिन, सूरज के साथ मोमिन अयोध्या में राम मंदिर दर्शन करने गई थी। यहां उसने इस्लाम धर्म छोड़ सनातन धर्म में प्रवेश किया और अपना नाम बदल कर मीना रखा। अब दोनों ने शादी रचा ली।