30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब भी फरार हैं आजमगढ़ के आधा दर्जन से अधिक ये मोस्टवांटेड आतंकी

इंडियन मुजाहिद्दीन के मोस्ट वांटेड 15 लाख के ईनामी आतंकी आरिज उर्फ जुनैद की नेपाल बार्डर से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ...

2 min read
Google source verification
most wanted terrorist more than half dozen Absconding from azamgarh

अब भी फरार हैं आजमगढ़ के आधा दर्जन से अधिक ये मोस्टवांटेड आतंकी

आजमगढ़. दिल्ली, अहमदाबाद, उत्तर प्रदेश और जयपुर में हुए बम धमाकों में शामिल इंडियन मुजाहिद्दीन के मोस्ट वांटेड 15 लाख के ईनामी आतंकी आरिज उर्फ जुनैद की नेपाल बॉर्डर से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जुनैद की गिरफ्तारी के बाद आजमगढ़ एक बार फिर खुफिया एजेंसियों के टार्गेट पर है। कारण कि, अब भी सिमी और इंडियन मुजाहिद्दीन के आधा दर्जन से अधिक आतंकी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास लगातार जारी है। कई आतंकवादियों के घर कुर्की की नोटिस तक चस्पा हो चुकी है। यहीं नहीं कुछ आतंकियों की हिस्ट्रीसीट भी सरायमीर पुलिस द्वारा खोली जा चुकी है। माना जा रहा है कि, जुनैद से पूछताछ के बाद एक बार फिर खुफिया एजेंसी एनआईए आजमगढ़ का रूख कर सकती है।

बता दें कि, दिल्ली के कनॉट प्लेस व करोलबाग इलाके में विगत 13 सितंबर 2008 को हुए सीरियल बम ब्लास्ट के बाद 19 सितंबर को दिल्ली के जामियानगर स्थित बटला हाउस में पुलिस और आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी आतिफ और साजिद मारे गए थे।

जबकि डा. शाहनवाज पुत्र शादाब उर्फ मिस्टर, अबु राशिद, खालिद पुत्र स्व. सगीर, बड़ा साजिद पुत्र स्व. कुरैश (सभी संजरपुर), आरिज उर्फ जुनैद पुत्र स्व. जफर आलम खान निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज, हाल निवास बाजबहादु थाना शहर कोतवाली, मिर्जा शादाब निवासी आजमगढ़ शहर फरार हो गए थे। इसी दौरान मो. वासिक बिल्ला निवासी ग्राम चकिया थाना निजामाबाद का नाम आतंकी कैंप के संचालन में आया था।

एनआईए द्वारा आईएम के जिन टॉप 12 आतंकियों को चिन्हित किया गया उसमें जुनैद का नाम भी शामिल था। आतंकी हमलों की जांच के दौरान एनआईए द्वारा 21 और नाम शामिल किए गए। एनआईए द्वारा मोस्ट वांटेड आतंकियों पर 10-10 लाख का ईनाम रखा गया। जुनैद पर दिल्ली पुलिस ने भी पांच लाख का ईनाम घोषित किया था।

मोस्टवांटेड आतंकियों में अब तक 17 आतंकी अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आतंकियों में सैफ पुत्र शादाब उर्फ मिस्टर, सलमान पुत्र स्व. शकील, आरिफ पुत्र स्व. नसीम निवासीगण संजरपुर, सादिक निवासी ग्राम असाढ़ा, जाकिर शेख निवासी कवरा गहनी, आरिफ बदर निवासी ग्राम इसरौली, बशर पुत्र अबु बकर निवासी ग्राम बीनापारा (सभी थाना क्षेत्र सरायमीर), हबीब फलाही निवासी ग्राम बारीखास थाना निजामाबाद, सैफुर्रहमान निवासी बदरका आजमगढ़, साकिब नेसार पुत्र नेसार अहमद निवासी ग्राम शाहपुर मौलानी थाना कंधरापुर, जीशान पुत्र एहसान निवासी ग्राम मकदूमपुर थाना गंभीरपुर हाल मुकाम शहर आजमगढ़, सरवर निवासी ग्राम चांद पट्टी थाना रौनापार, मो. हाकिम निवासी ग्राम करमैनी थाना रौनापार, हकीम तारिक कासमी निवासी ग्राम सम्मोपुर थाना क्षेत्र रानी की सराय, शहजाद अहमद निवासी ग्राम खालिसपुर थाना क्षेत्र बिलरियागंज, असदुल्लाह पुत्र डा. जावेद निवासी ग्राम बैरीडीह थाना देवगांव हाल मुकाम गुलामी का पूरा शहर आजमगढ़ शामिल है।

आज आरिज उर्फ जुनैद को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भारत- नेपाल बार्डर से गिरफ्तार किया है। अब भी जिले के आधा दर्जन मोस्ट वांटेड आतंकी शहर के कोट मोहल्ला निवासी मिर्जा सादाब पुत्र मिर्जा एहतेशाम बेग, शहर के रहमत नगर निवासी हाकीम पुत्र अज्ञात तथा सरायमीर क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र कुरैश, मोहम्मद खालिद पुत्र सगीर, डा. सहनवाज पुत्र सादाब अहमद उर्फ मिस्टर, सलमान पुत्र शकील व वासिक बिल्ला फरार है। वासिक बिल्ला के घर तो एनआईए कुर्की की कार्रवाई भी करा चुकी थी।

जुनैद की गिरफ्तारी के बाद एनआईए का टार्गेट एक बार फिर आजमगढ़ हो सकता है। कारण कि, जुनैद से उन्हें काफी सुराग मिलने की उम्मीद है। फारार आतंकियों में मिर्जा सादाब जुनैद का रिश्तेदार भी बताया जाता है।

-रणविजय सिंह