13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संपत्ति विवाद को लेकर हत्या का प्रयास, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बुधवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी थी।

2 min read
Google source verification

आजमगढ़. संपत्ति विवाद को लेकर हत्या के प्रयास के मामले में पवई थाने की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बुधवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी थी।


पवई थाना क्षेत्र के डारीडीह ग्राम निवासी अबू सलेम पुत्र नसीम मोहम्मद का आरोप है कि गांव के ही मोहम्मद मिस्टर उर्फ मिट्ठन पुत्र सरदार से उसका संपत्ति विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम अबू सलेम स्थानीय बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। शाम करीब 7.30 बजे बसही अशरफपुर गांव के पास पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार हमलावरों ने ओवरटेक कर अबू सलेम को रोका।

अनहोनी की आशंकावश अबू सलेम अपनी बाइक छोड़कर खेतों के रास्ते भागने लगा। तभी विपक्षियों ने उसके ऊपर असलहे से फायर झोंक दिया। जानलेवा हमले में अबू सलेम बाल-बाल बच गया। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने पवई थाने में विपक्षी मोहम्मद मिस्टर उर्फ मिट्ठन सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास के आरोप में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।

पत्नी व सास ने युवक पर फेंका खौलता पानी
पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी के बीच हुई अनबन ने हिंसक रूप धारण कर लिया। नाराज पत्नी व उसके घर पहुंची उसकी मां ने पति पर खौलता पानी फेंक दिया, जिससे वह झुलस गया। उपचाराधीन युवक ने सरायमीर थाने में पत्नी व सास के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।


सरायमीर कस्बे के अंबेडकरनगर तलिया निवासी बबलू पुत्र इसहाक अहमद ने आरोप लगाया है कि बीते 9 अप्रैल को पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद बबलू की पत्नी शबनम ने स्थानीय पठानटोला मोहल्ले में रहने वाली अपनी मां सरफुनिशां को बुला लिया।

बेटी के बुलाने पर घर पहुंची मां सरफुनिशां ने बबलू पर हमला बोल दिया। इसके बाद मां-बेटी ने उसके ऊपर खौलता पानी फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे युवक की तहरीर पर सरायमीर थाने में उसकी पत्नी शबनम व सास सरफुनिशां के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।

BY- RAN VIJAY SINGH