30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Varanasi में ट्रिपल मर्डरः घर में घुसे बदमाशों ने मां-बेटे और बेटी का बेरहमी से किया कत्ल, घर से दामाद गायब

पति से अलग छोटे बेटे के साथ रहती थी महिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 12 Jan 2023, 4:36 PM IST

घटनास्थल पर सुबूत एकत्र करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम

घटनास्थल पर सुबूत एकत्र करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम

वाराणसी में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। तीनों को धारदार हथियार से मारा गया है। आलाधिकारियों के साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर जमी हैं। हत्या किसने की और क्योंकि अब तक पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

राजातालाब के मिल्कीपुर की घटना
राजातालाब थाना क्षेत्र के पनियरा निवासी भोला गुप्ता के दो मकान हैं। एक मकान मिल्कीपुर गांव में स्थित है। भोला का उनकी पत्नी 50 साल की रानी गुप्ता से अच्छा संबंध नहीं था। रानी अपने पति से अलग मिल्कीपुर गांव में छोटे बेटे मोहन के साथ रहती थी। उनकी 27 साल की बेटी पूजा और दामाद अरविंद गुप्ता भी आठ महीने से यहीं रहते थे।


दो दिन से मकान कोई नहीं आया बाहर
परिवार के लोग अक्सर पास पड़ोस के लोगों के साथ अलग बगल जाते थे। पिछले दो दिन से कोई घर से बाहर नहीं निकला। इससे लोगों को शक हुआ। पड़ोसियों को लगा शायद कोई दिक्कत होगी। इसलिए वे देखने चले गए।


मकान के अंदर पड़ी थी तीन लाश
पड़ोसियों ने घर में जाकर देखा तो अंदर रानी गुप्ता, मोहन और पूजा की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।


धारदार हथियार से की गई है हत्या
तीनों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मकान के भीतर धारदार हथियार भी मिले हैं। पूरे मकान को सील कर दिया गया है। आशंका है कि किसी रंजिशवश या अवैध संबंधों में तीनों की हत्या की गई होगी।


पुलिस को दामाद पर भी है शक
घर में चार लोग रहते थे। तीन लोेगों की हत्या हो गई। दामाद अरविंद वहां से गायब है। ऐसे में पुलिस उसे भी शक के निगाह से देख रही है। अरविंद मूलरूप से रोहनिया थाना क्षेत्र के बंदेपुर का निवासी है। पुलिस उसकी तलाश कर पूछताछ का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ेंः

UP CRIME: पालतू कुत्ते ने काटा तो करने गई थी शिकायत, लोगों ने ईंट से हमला कर महिला को मार डाला


अधिकारी बड़े बेटे दीपक से कर रहे पूछताछ
घटना स्थल पर एडिशनल सीपी संतोष कुमार सिंह, एसीपी राजातालाब अंजनी कुमार राय मौजूद है। वे मृतका के बड़े बेटे दीपक गुप्ता से घटना को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारी लूटपाट की आशंका से इनकार कर रहे है। सीपी संतोष कुमार का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग