2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के आजमगढ़ में मुसाफिर राम की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

जहानागंज थाना क्षेत्र के देवसीपुर नहर पुलिया के पास अलसुबह बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने पूर्व बीडीसी सदस्य मुसाफिर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी ...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 16 May 2018, 6:50 PM IST

shot

यूपी के आजमगढ़ में मुसाफिर राम की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

आजमगढ. जहानागंज थाना क्षेत्र के देवसीपुर नहर पुलिया के पास बुधवार की अलसुबह बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने पूर्व बीडीसी सदस्य मुसाफिर राम की गोली मारकर हत्या कर दी। दलित की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। मृतक के परिजनों ने इस ममाले में छह लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया है।


क्षेत्र के मंदे दलित बस्ती निवासी मुसाफिर राम 62 पुत्र सोहित राम पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। बुधवार की सुबह करीब 6.30 बजे मंदे चट्टी पर चाय पीने जा रहा था। अभी वह देवसीपुर नहर पुलिया पर ही पहुंचा था कि पीछे से पैदल आये बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायर कर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे मुसाफिर की मौत हो चुकी थी।


घटना से नाराज दलित बस्ती के लोगों ने शव को वहीं सड़क पर रखकर जाम कर दिये। ममाले की जानकारी होने पर जहानागंज, मुबारकपुर सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वैसे चर्चा है कि मुकदमें बादी के चक्कर में हत्या की गयी है। पुलिस मामले में जुटी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश