प्रदेश प्रवक्ता बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि संगठन में बहुत शक्ति है। हम अपनी लड़ाई को लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेगे, जिसे सरकार मानने के लिए बाध्य होगी। जिला अध्यक्ष रमाकान्त वर्मा ने आए हुए सभी प्रबंधको को धन्यवाद दिया एवं आगे लड़ाई में संगठित रहने के लिए प्रेरित किया। संगठन के लोगों ने यह निर्णय लिया कि कुँवर सिंह उद्यान में एकत्रित होकर दिनांक 14 सितंबर को पूर्वांह्न 11 बजे आयुक्त, जिलाधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन देगें। बैठक में राम अचल यादव,सीताराम पाण्डेय,बृजभूषण सिंह,संजय राय, उमेश राय, अनिल यादव, राम भुवन यादव,अमित राय आदि उपस्थित रहे।