आजमगढ़. लकवा जैसी गंभीर बीमारी का उपचार सरल बनाने के लिए व मरीजों को चिकित्सक कैसे जागरूक करे इस विषय पर परिचर्चा के लिए रविवार को शहर के मड़या स्थित लाइफ लाइन हास्पिटल में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें लकवा के कारण, बचाव, लक्षण और उपचार पर विस्तार से चर्चा की गयी। लाइफ लाइन हॉस्पिटल में दो लकवा सहायता नंबर 8726031220, 9918433343 जारी किया गया। विशेषज्ञों ने दावा किया कि यदि लकवा का मरीज 4.30 घंटे में अस्पताल पहुंच जाय तो उसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।