25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजमगढ़ में इस अधिकारी ने नहीं दी श्रीराम जन्मोत्सव मनाने की अनुमति तो गुस्से में हिन्दुवादी संगठन

आजमगढ़ के सगड़ी एसडीएम ने श्रीराम जन्मोत्सव मनाने की अनुमति नहीं दी तो आक्रोशित लोगों ने किया डीएम का घेराव।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 24 Mar 2018, 11:38 PM IST

Crime

क्राइम

आजमगढ़. उपजिलाधिकारी सगड़ी द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव मनाने की अनुमति न दिये जाने से हिन्दू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है जिसको लेकर शनिवार को विश्व हिन्दू महासंघ के जिला प्रभारी हलधर दूबे के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपकर अनुमति दिये जाने की मांग की गई। चेतावनी दिया कि अगर श्रीराम जन्मोत्सव मनाने में कोई व्यवधान डाला गया तो हिन्दू संगठन जिलाधिकारी का घेराव कर मुख्यमंत्री को अवगत करायेंगे। उधर, एसडीएम प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद सीओ व थानाध्यक्ष रौनापार ने श्रीराम जन्मोत्सव मनाने के लिए मौखिक रूप से कार्यकर्ताओं को आदेश दिया है लेकिन हिन्दू संगठनों प्रशासनिक मूड से अभी भी बेहद आहत है।


विश्व हिन्दू महासंघ के जिला प्रभारी श्री दूबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि ब्लाक हरैया के हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों को थानाध्यक्ष द्वारा बराबर धमकी दी जा रही है कि बगैर जन्मोत्सव मनाये तो तुम लोगों को फर्जी मुकदमें में फंसा दिया जाएगा। इसके अलावा उपजिलाधिकारी सगड़ी ने हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं के ऊपर पांच-पांच लाख रूपये का अनुबंध नोटिस जारी कर दिया गया है। जिसके चलते हिन्दू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। जन्मोत्सव कार्यक्रम में पदाधिकारी भी पहुंचे ताकि सफल आयोजन किया जा सके। उन्होंने कहा कि एसओ रौनापार व उपजिलाधिकारी सगड़ी ने श्रीराम जन्मोंत्सव का परमिशन न देकर हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। जिसमें प्रशासन भी उनका पूरा सहयोग कर रहा है।

प्रशासन अगर लिखिल अनुमति नहीं देता है तो इसके बावजूद हम लोग श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन करेंगे ताकि हमारी संस्कृतियां संरक्षित रह सके। इसके बावजूद अगर प्रशासन के लोगों ने इसे रोकने की कोशिश किया तो जिलाधिकारी का घेराव किया जाएगा। पूरा कार्यक्रम जिला इकाई के नेतत्व में ही सम्पन्न होगा। ज्ञापन सौपने वाले में हियुवा के पूर्व संयोजक हरिवंश मिश्रा, रमेश, अविनाश, अवनीश, सतीश, हरैया ब्लाक से आशीष गुप्ता, चंद्रकात सरोज, आशीष तिवारी, आकाश गुप्ता, आशीष सिंह, विश्वजीत सिंह सहित आदि हिन्दूू संगठन के लोग मौजूद रहे।


डिप्टी सीएम का जनपद में आगमन 30 को
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जनपदीय प्रभारी मंत्री, उ.प्र. शासन (केशव प्रसाद मौर्य) का 30 मार्च को जनपद मे भ्रमण कार्यक्रम संभावित है। यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी (प्रोटोकाल) लवकुश कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देश दिये हैं कि विभिन्न विभागों की परियोजनायें, जिनका शिलान्यास अथवा लोकार्पण किया जाना है, की तैयारी करें।
by Ran Vijay Singh

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग