10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिलेंडर ब्लास्ट: आजमगढ़ में धमाकों की गूंज, दहशत से नहीं उबर पा रहे लोग

वाराणसी से पडरौना गैंस लेकर जा रहा था ट्रक, दूसरे ट्रक से टक्कर के बाद शुरू हुआ ब्लाट

3 min read
Google source verification
up news

सिलेंडर ब्लास्ट: आजमगढ़ में धमाकों की गूंज, दहशत से नहीं उबर पा रहे लोग

आजमगढ़. रात के अंधेरे में दो ट्रकां की आमने सामने टक्कर हुई फिर शुरू हुआ भीषण धमाकों का दौर, जो घंटों तक चलता रहा। धमाकें की ऐसी गूंज क्षेत्र के लोगों ने न कभी सुनी थी और ना ही देखी थी। आसमान में उड़ते आग के शोले और धमाकों की गूंज से लोग ऐसे डरे कि आस पास के गांव खाली हो गये। सड़क पर आने वाले वाहन एक किमी दूर ही रोक दिये गए। देर रात तक पांच सौ मीटर के क्षेत्र में धमाके होते रहे और सिलेंडरों के अवषेश उड़ते रहे। आग बुझाने के लिए अग्निशमन की छह गाड़ियां उपयोग में लाई गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका इस घटना में दोनों वाहनों के चालक व खलासी के झुलस गए। दो का उपचार जिला अस्पताल और बाकी का जौनपुर में चल रहा है।

बता दें कि वाराणसी जिले के जलालपुर स्थित गैस प्लांट से 400 अदद इंधन गैस सिलेंडर लादकर ट्रक जौनपुर के रास्ते कुशीनगर जिले के पडरौना कस्बा जा रहा था। पड़रौना में ट्रक मालिक की ही गैस एजेंसी है। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे ट्रक बरदह दलित बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप पहुंचा था था कि तभी विपरीत दिशा से आ रहे डीसीएम की ट्रक से टक्कर हो गई।

इसके बाद दोनों वाहन आग की लपटों से घिर गए। आग फैली और ट्रक पर लदे गैस सिलेंडरों तक जा पहुंची। इसके बाद गैस से भरे सिलेंडर तेज धमाके के साथ फटने लगे। तेज धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। क्षेत्र के दर्जनों गांव तक धमाके की आवाज सुन लोग दहशत में आ गए। जौनपुर व बरदह थाने की पुलिस ने उस मार्ग पर आवागमन को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया, जिससे कि कोई जनहानि न हो सके। घटनास्थल के पास स्थित घरों में रहने वाले लोग जान बचा कर भाग निकले।

विस्फोट इतना तेज हो रहा था कि गैस सिलेंडर के मलवे चार से पांच सौ मीटर दूर जाकर गिर रहे थे। आस पास के गांव में पूरी तरह अफरातफरी का माहौल था। बस जान बचाने की होड़ मची थी। लोगों में चर्चा बस एक पास थी कि ऐसा धमाका पहले कभी नहीं देखा। प्रशासन भी पूरी तरह सर्तक दिखा।

सिलेंडरों में हो रहे विस्फोट के चलते मौके पर आधा दर्जन अग्निशमन वाहन बुला लिए गए। सिलेंडरों में रह-रह कर हो रहे धमाकों के आगे कर्मचारी भी बेबस दिखे। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

बताते हैं कि बरदह क्षेत्र के आइमा, जीवली, उदियावां, मनिहा, भुइली, भदौरा बारी व बिठार सहित दर्जनों गांवों तक सिलेंडरों में हो रहे विस्फोट की आवाज सुनी गई। घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी लालगंज और बरदह थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। इस हादसे में झुलसे चालक राजेश चौहान 45) पुत्र रामलखन निवासी जंगल बकुलहा बाड़ीटोला ,थाना पडरौना व खलासी ज्वाला चौहान (43) पुत्र सुदर्शन ग्राम धौरहरा थाना पडरौना जिला कुशीनगर को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं डीसीएम चालक देवेंद्र राजभर 40 पुत्र केशव राजभर निवासी रसूलपुर थाना घोसी मऊ, खलासी अतीक अहमद 26 पुत्र एहसान अहमद निवासी हमीरपुर थाना घोसी मऊ का इलाज जौनपुर चल रहा है। धमाकों के दौरान अनिता यादव 30 पत्नी भरथ यादव घर से निकलकर बाहर भाग रही थी तभी ऊपर से गैस सिलेंडर आकर उसके सिर पर गिर गया जिससे बुरी तरह घायल हो गई जिसका इलाज वाराणसी में चल रहा हैं।

धमाकों से अगल बगल के घरों की दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी है। वहीं घटना के दौश्रान दूर से वीडियो बना रहे बरदह गांव के अजय सरोज 26 पुत्र नन्हकू सरोज के पैर पर जाकर जलता हुआ गैस का टुकड़ा लग गया जिससे उसका दाहिना पैर बुरी तरह से जल गया हैं जिसका इलाज जौनपुर सदर में चल रहा हैं। गैस की चपेट में आने से पन्ने कुमार पुत्र उमाशंकर भी झुलस गया है। घटना को लेकर अब भी लोग दहशत में हैं।