बता दें कि, एक माह पूर्व 26 मई को पीएम मोदी का कार्यक्रम आजमगढ़ के मंदुरी हवाई पट्टी के पास प्रस्तावित था। उस समय टेंट आदि लगाने का कार्य भी शुरू हो गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। अब एक बार फिर पीएम के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। कार्यक्रम स्थल में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।