15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीवानी न्यायालय के पास मिला आरक्षी रमेश यादव का शव

बलिया के रसड़ा कोतवाली अन्तर्गत नगपुरा गांव का रहने वाला था आरक्षी।

2 min read
Google source verification
Police

पुलिस

आजमगढ़. जिला मुख्यालय पर दीवानी न्यायालय के समीप मंगलवार की सुबह टहलने निकले लोग सड़क किनारे मिले आरक्षी का शव देख दंग रह गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना में सिपाही के मौत की आशंका जताई है।

बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली अंतर्गत नगपुर ग्राम निवासी 35 वर्षीय रमेश यादव पुत्र दयाशंकर विगत वर्ष 2006 में नागरिक पुलिस में आरक्षी पद पर नियुक्त हुए थे। इन दिनों उनकी तैनाती जिले के अभियोजन कार्यालय में थी। मंगलवार की सुबह आरक्षी रमेश यादव का शव दीवानी न्यायालय के समीप चर्च चौराहे पर पड़ा मिला। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में शव को पुलिस लाईन परिसर लाया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक विजयभूषण व पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने दिवंगत आरक्षी को अंतिम सलामी दी। अधिकारियों ने मृत आरक्षी की अर्थी को कंधा दिया और फिर घटना की सूचना पाकर आए परिजनों को शव के साथ दिवंगत सिपाही के घर के लिए रवाना किया गया। मृत सिपाही के चार पुत्रियां बताई गई हैं। इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर व्याप्त है।

रात में घर से निकले युवक का मिला शव

आजमगढ़. महाराजगंज थाना क्षेत्र के मुड़ीलपुर ग्राम स्थित अपने घर से सोमवार की रात बाइक लेकर निकले युवक का शव मंगलवार की सुबह घर से लगभग 500 मीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला। इस बाबत मृतक के भाई ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महाराजगंज क्षेत्र के मुड़ीलपुर ग्राम निवासी अजय सिंह (38) पुत्र महंथ सिंह सोमवार की शाम बाइक लेकर घर से बाजार के लिए निकला था। रात करीब 9.30 बजे वह बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौटा। घर पर कुछ समय बिताने के बाद वह पुनः बाइक लेकर घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह दैनिक क्रिया के लिए निकले ग्रामीण मृतक के घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित सड़क के किनारे अजय सिंह का शव देख हतप्रभ रह गए। शव के समीप मृतक की बाइक गिरी पड़ी थी। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घटना के संबंध में मृतक के भाई राहुल सिंह ने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

By Ran Vijay Singh

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग