5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हत्या कर फेंका गया अज्ञात युवक का शव बरामद

मृतक के सिर पर पाए गए चोट के गहरे निशान

2 min read
Google source verification
हत्या कर फेंका गया अज्ञात युवक का शव बरामद

हत्या कर फेंका गया अज्ञात युवक का शव बरामद

आजमगढ़. जनपद के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरी घाट पुल के नीचे मझुई नदी में बुधवार की सुबह 40 वर्षीय अज्ञात युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जनपद में अंबेडकर नगर की सीमा पर स्थित सहरी गांव स्थित मझुई नदी पर बने पुल के नीचे बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने अज्ञात युवक का शव देख इसकी सूचना गांव वालों को दी। मृतक के सिर में गहरे जख्म देख गांव के प्रधान मेवालाल ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

मृतक के शरीर पर कच्छा और बनियान मौजूद था। मृतक के पैंट-शर्ट, मोबाइल व चप्पल अंबेडकरनगर की सीमा पर स्थित शहरी गांव के सिवान से बरामद किया गया। मृतक के सिर में गोली लगने के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी रूम भिजवा दिया है। देर शाम तक मृतक की शिनाख्त संभव नहीं हो सकी थी।


सड़क हादसे में घायल बुनकर ने तोड़ा दम


आजमगढ़. मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दरियाबाद पुल के समीप एक सप्ताह पूर्व हुई दुर्घटना में घायल युवा बुनकर ने मंगलवार की रात ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

मुबारकपुर कस्बे के पूरा दुल्हन मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद कासिम पुत्र मोहम्मद शोएब व 20 वर्षीय हाफिज अनवर कमाल पुत्र मुश्ताक अहमद बीते 19 जून को मऊ जिले के खैराबाद कस्बे में आयोजित मुशायरे का आनंद लेने गए थे। देर रात घर लौटते समय मुबारकपुर क्षेत्र के दरियाबाद पुल के पास उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का ईलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार की रात उपचाराधीन मोहम्मद कासिम ने दम तोड़ दिया। बुधवार को दिन में मृतक के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।


सड़क हादसे में ईट भट्ठा मजदूर की मौत


आजमगढ़. मुबारकपुर थाना अंतर्गत रघुनाथपुर खुझिया गांव के पास बुधवार को दिन में बाइक की चपेट में आ जाने से 45 वर्षीय ईट भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर ग्राम निवासी रामभुवन राजभर (45) पुत्र जयमूरत क्षेत्र में स्थित ईट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बुधवार को दिन में करीब 11 बजे वह ईट भट्टे से मजदूरी कर पैदल अपने घर जा रहा था। खुझिया चट्टी के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बाइक सवार को वाहन सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग