आजमगढ़। पासपोर्ट के सत्यापन के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने नया कदम उठाया है। पासपोर्ट फार्म के सत्यापन के लिए अब दारोगा का आवेदनकर्ता के घर पहुंचना अनिवार्य कर दिया गया है। आवेदक के घर पहुंच कर जांच अधिकारी सत्यापन कर टैबलेट से जियो टैगिग करेंगे। ऑनलाइन जियो टैगिग के लिए शासन से मिले 96 टैबलेट जिले के सभी थानों के दारोगाओं को वितरित कर दिया गया।