आपदा के इस समय में पुलिस ने ड्यूटी के साथ ही आम आदमी के प्रति जो संवेदना दिखाई है, वह चर्चा का विषय बनी हुई है। चट्टी-चौराहे से लेकर चेकपोस्ट और थानों पर चिलचिलाती धूम में लाकडाउन को सफल बनाने के लिए तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी तो पूरी मुस्तैदी से कर ही रहे हैं, हर गरीब की मदद भी करते नजर आ रहे हैं। यहां तक कि लोग अपने हिस्से का भोजन और पानी भी लोगों से शेयर करने में नहीं चूक रहे।