14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क हादसे में इलाहाबाद में तैनात सिपाही की मौत

र पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, घर में कोहराम मचा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 10 May 2018, 9:04 PM IST

Death Policeman file photo

Death Policeman file photo

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़. बरदह थाना क्षेत्र के आजमगढ़- जौनपुर मार्ग पर भीरा संत निरंकारी भवन के पास रात करीब 11 बजे तिलक समारोह से लौट रहे 32 वर्षीय सिपाही की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। दुर्घाटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष ज्ञानचंद्र शुक्ल मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकलौते पुत्र की मौत से घर में कोहराम मचा है।
बरदह थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासी लालबहादुर सरोज 32 पुत्र सीतई सरोज यूपी पुलिस में था। वर्तमान में उसकी तैनाती इलाहाबाद पुलिस लाइन में थी। बुधवार को वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से घर आया था। रात करीब 11 बजे क्षेत्र के नागदासपुर गांव में अपने मित्र के यहां तिलक समारोह में शामिल हुआ वहां से लौटते समय जैसे ही भीरा संत निरंकारी भवन के पास पहुंचा अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक लालबहादुर के पास एक लड़का दो लड़कियां हैं। सबसे बड़ा लड़का अनुराग सरोज, अंशिका सरोज, ज्योति सरोज हैं। पत्नी बिंदु सरोज, माता मनवता देवी का रोरोकर बुरा हाल हैं घर पर कोहराम मचा हैं। मृतक लालबहादुर सरोज माता-पिता का इकलौता संतान था

कच्चे मकान की दीवार ढही, महिला की मौत
रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंची गोदाम गांव में गुरुवार की दोपहर कच्चे मकान की दीवार ढह जाने से मलबे में दबकर अधेड़ महिला की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ऊंची गोदाम ग्राम निवासी सुहेल प्रजापति की पत्नी अरमिता देवी (55) दिन में गृह कार्य में व्यस्त थी। अचानक कच्चे मकान की दीवार ढही और मलबे में महिला दब गई। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे। आनन-फानन मलबा हटाकर नीचे दबी महिला को बाहर निकाला गया। निर्जीव हो चुकी महिला को ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के एक पुत्र व तीन पुत्रियां बताई गई हैं।