
आजमगढ़. नेता जी एक शादी में पहुंचे थे। वहां मनोरंजन के लिये ऑर्केस्ट्रा का प्रोग्राम भी रखा गया था। इस प्रोग्राम में बार बालाएं डांस कर रही थीं। नेता जी पहुंचे और बालाओं को ठुमके लगाते देखा तो खुद को भी नहीं रोक पाए। सीधे वह मंच पर जा पहुंचे। उनके साथ एकाघ चेले भी मंच पर पहुंच गए। फिर क्या था, नेता जी ने बार बालाओं संग डांस करना शुरू कर दिया। इस बीच अश्लील इशारे भी हुआ और नेता जी ने बालाओं पर रुपये भी लुटाए।
ये नेता जी कोई और नहीं बल्कि आजमगढ़ जिले की अजमतगढ़ नगर पंचायत के चेयरमैन पारसनाथ सोनकर थे जो अपने क्षेत्र के प्रभावशाली नेताओं में शुमार किये जाते हैं। भाजपा, सपा और बसपा के दिग्गज नेताओं को छोड़कर जनता ने इन्हें चुना है। पर अब ये खुद ही अपनी नैतिकता भूल बैठे। पारस नाथ ? आधी रात को डीजे पर बार बालाओं को साथ डांस करते नजर आये। यहीं नहीं उनपर डांस का ऐसा शुरूर चढ़ा कि अपने शर्ट को खोल दिया, इस दौरान उन्होंने जमकर रूपये भी लुटाये। उनके इस कारनामे का वीडियो व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि अभी हाल में हुए नगर निकाय चुनाव में सपा, बसपा और भाजपा के दिग्गज नेताओं को मात देकर पारस नाथ सोनकर नगर पंचायत अजमतगढ़ के निर्दल चेयरमैन चुने गए थे। बुधवार को कस्बे में शादी थी। शादी में चेयरमैन भी शामिल हुए थे। वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बार बालाएं डीजे पर डांस कर रही थी।
तभी पारस नाथ सोनकर भी बार बालाओं के बीच पहुंचकर डांस करने लगे। चेयरमैन पर डांस का ऐसा सुरूर चढ़ा कि वे डांस करते-करते अपने शर्ट की बटन भी खोल दिये। यहीं नहीं अध्यक्ष बार बालाओं को अश्लील इशारे भी करते नजर आये। उनका बार बालाओं के साथ डांस चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में जब उनसे बात की गयी तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
by Ran Vijay Singh