31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिकअप का खोला दरवाजा, अंदर बैठा था आलू कारोबारी, कनपटी पर असलहा सटाकर मारी दी गोली

प्रयागराज जिले के दारागंज में शनिवार को बदमाशों ने आलू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 31 Dec 2022, 1:40 PM IST

घटनस्थल पर पूछताछ करती पुलिस

घटनस्थल पर पूछताछ करती पुलिस

Crisp Intro

दारागंज में शनिवार सुबह बदमाशों ने आलू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। हत्या का कारण अब तक पता नहीं चला है।


झूसी क्षेत्र का रहने वाला था कारोबारी
झूंसी थाना क्षेत्र के इसीपुर गांव निवासी श्यामजी केसरवानी आलू का कारोबार करते थे। उनकी दारागंज में गंगा मूर्ति तिराहे के पास आलू की दुकान है। शनिवार सुबह मुंडेरा मंडी से आलू लेकर अपनी दुकान के पास पहुंचे थे।

मजदूरों के सामने बदमाशों ने मारी गोली
38 साल के श्यामजी केसरवानी दुकान के पिकअप में बैठे थे। ड्राइवर और मजदूर पिकअप से आलू उतारकर दुकान में रख रहे थे इसी बीच वहां पहुंचे एक शख्स ने पिकअप का दरवाजा खोला और कनपटी पर असलहा सटाकर गोली मार दी।


मजदूरों की सूचना पर पहुंची पुलिस
सिर में गोली लगने के कारण श्यामजी की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश असलहा लहराते हुए भाग गया। मजदूरों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटना की निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम में साक्ष्य एकत्र किए।

यह भी पढ़ेंः कोर्ट से नहीं मिली थी रेप पीड़िता को गर्भपात की इजाजत, बेटे को दिया जन्म


क्या कहती है पुलिस
थानाध्यक्ष का कहना है कि गोली किसने और क्यों मारी है अभी तक पता नहीं चला है। मृतक के परिजनों से बातचीत की जा रही है। इसके बाद बदमाश को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश