27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी अखिलेश यादव की टेंशन, पार्टी के इस दिग्गज नेता पर कार्रवाई की मांग, लगे गंभीर आरोप

कहा- यूपी में बार बार दंगे कराने वाले को पार्टी में पाल रहे अखिलेश- मुलायम

2 min read
Google source verification
akhilesh yadav

अखिलेश यादव

आजमगढ़. पूर्व मंत्री व सपा के कद्दावर नेता आजम खां के खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे हैं। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह व उनके परिवार के बारे में की गई आजम खां की टिप्पणी से नाराज समर्थकों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर आजम खां का पुतला फूंका।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी को 2019 में वाराणसी सीट से हराने के लिये यह फिल्म स्टार उतर सकता है मैदान में, नाम पर सहमति लगभग तय

अमर सिंह के समर्थकों ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव पर आजम खां के जरिये दंगे कराकर मुसलमानों के अपने पक्ष में करने के लिए प्रश्रय देने का आरोप लगाया। लोगों ने आजम खां के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

लोकमंच के अध्यक्ष रह चुके वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर पहुंचे और यहां आजम खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वीरभद्र सिंह ने कहा कि यूपी में जितने भी दंगे होते हैं वह आजम खान कराते हैं। आजम खान के चलते कई बार प्रदेश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ चुका है। अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव आजम खान को इसलिए प्रश्रय देते हैं कि आजम खान प्रदेश में दंगे कराये और दूसरी पार्टियों को बदनाम कर मुलायम सिंह मुसलमानों को अपने पक्ष में कर सकें।

यह भी पढ़ें:

अनुप्रिया पटेल सांसद के घर राखी बांधने पहुंची, यूपी की इस लोकसभा सीट पर दावेदारी की चर्चा तेज


उन्होंने कहा कि आजम खान ने राज्यसभा सदस्य अमर सिंह पर अशोभनीय टिप्पणी की। आजम खां ने कहा था कि अमर सिंह को और उनके परिवार को काट देना चाहिए तथा उनकी बेटियों पर तेजाब डाल देना चाहिए। यह बताता है कि वह मानसिक रुप से दिवालिया हो गये है। आजम खान में दम है तो ऐसा करके दिखायें। सरकार ऐसे मानसिक दिवालियेपन के शिकार आजम खां के खिलाफ कार्रवाई करे। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

BY- RAN VIJAY SINGH