29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत, अग्निवीर भर्ती के लिए वाराणसी से सहजनवा तक चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने अग्निवीर भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं की बड़ी राहत दी है। विभाग बुधवार से वाराणसी से सहजनवा के बीच दो जोेड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 15 Nov 2022, 1:45 PM IST

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. वाराणसी में बुधवार से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होगी। इसमें पूर्वांचल के हजारों युवक शामिल होंगे। भर्ती में जाने वाले अभ्यर्थियों को यातायात संबंधी दिक्कत का सामना न करना पड़े इसके लिए लिए रेलव ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला किया है। यह ट्रेन वाराणसी सिटी से सहजनवा के बीच चलेगी।

16 नवंबर को शुरू हो रही भर्ती
वाराणसी में 16 नवंबर यानि बुधवार से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो रही है। रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी है। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से इस रैली में हजारो अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों के लिए पूर्वाेत्तर रेलवे दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इनका संचालन वाराणसी सिटी से सहजनवां तथा सहजनवा से वाराणसी सिटी के बीच किया जाएगा। उक्त ट्रेनों का नबर क्रमशः 05109, 05110, 05111 और 05112 है।

यह भी पढ़ेः

तय किया गया स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 05109 वाराणसी सिटी से सहजनवा के लिए 16 से 20 नवंबर तक चलेगी। यह सुबह 5.15 बजे वाराणसी से चलकर दोपहर 12.00 सहजनवा पहुंचेगी। 05110 सहजनवां से वाराणसी सिटी स्पेशल का संचालन 15 से 20 नवंबर तक होगा। यह सहजनवा से दोपहर 1.00 बजे प्रस्थान कर रात 8.00 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 8 कोच लगे रहेंगे।

यह भी पढ़ेः

गाड़ी संख्या 05111 वाराणसी सिटी से सहजनवा सहजनवा के मध्य 15 से 20 नवंबर तक चलेगी। वाराणसी सिटी से यह शाम 7.30 बजे रवाना होकर रात 3.00 बजे सहजनवा पहुंचेगी। 05112 सहजनवा से वाराणसी सिटी के बीच 16 से 21 नवंबर तक चलेगी। यह सहजनवा से सुबह 4.00 बजे चलकर 11.00 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 और एसएलआर के 2 कोच लगे रहेंगे।
यह भी पढ़ेः

कहां-कहां रुकेगी यह ट्रेन
यह स्पेशल ट्रेन सारनाथ, औड़िहार, सादात, जखनिया, दुल्लहपुर, मऊ, बेलथरा रोड, लाररोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर, गौरी बाजार, चौरी-चौरा और गोरखपुर स्टेशन पर रुकेंगी। इन्हीं स्टेशनों से अभ्यर्थी इस ट्रेन पर सवार हो सकेगे।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग