रण विजय सिंह
आजमगढ़. लोकसभा चुनाव अभी दूर है लेकिन तैयारियां शुरू हो गयी है। सभी राजनीतिक दल चुनाव तैयारी के साथ ही जोड़ तोड़ में लगी है। इस ममाले में बीजेपी सबसे आगे दिख रही है। हाल के दिनों में तीन ब्लाकों में समाजवादी पार्टी से क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष सीट चुकी भाजपा की नजर अब जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर है जिसपर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की बहू मीरा यादव काबिज हैं। इनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला 26 को होगा। अविश्वास प्रस्ताव सपा सरकार के पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के भतीजे प्रमोद यादव लाये हैं। लेकिन सबकी नजर भाजपा के बाहुबली पूर्व सांसद रमाकांत यादव पर है। रकामांत यादव जिसके साथ खड़े होगें उसकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।