12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के आजमगढ़ में राणा सिंह के भतीजे की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

पूर्व प्रधान के भतीजे की गोली मारकर हत्या...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 23 Dec 2017, 2:01 PM IST

rana singh nephew shot dead in azamgarh

यूपी के आजमगढ़ में राणा सिंह के भतीजे की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

आजमगढ़. अतरौलिया थाने से मात्र सौ मीटर की दूरी पर शुक्रवार की रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक को मौत घाट उतार दिया। रात करीब 10 बजे हुई इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना का कारण तलाशने में जुटी है।

अतरौलिया कस्बा निवासी तरूण देर शाम घर से कस्बें में किसी काम से गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक तरुण को देर रात शराब के ठेके पर देखा गया था। इसके बाद वह अतरौलिया बाजार से घर जा रहा था। अभी वह घर पहुंचता इसके पहले ही घात लगाए हमलावरों ने उस पर गोलियां दाग दी। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसके परिजनों ने घटना के पीछे किसी रंजिश से इंकार नहीं किया है।

फिलहाल पुलिस कुछ लोगों से मिली जानकारी के आधार पर हत्यारों की तलाश में जुट गई है। मृतक अतरौलिया पुरवा के प्रधान राणा सिंह के भाई का पुत्र था। पुलिस भी अभी यह पता लगाने में असफल रही है कि हत्या क्यों और किसने की। मृतक के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

घर पर बैठे युवक के पैर में लगी गोली
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार में घर पर बैठे युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पैर में गोली लग गई। परिवार के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुइ है।
उक्त कस्बा निवासी इरशाद का 22 वर्षीय पुत्र अरशद अपने आवास पर बैठा था। तभी एकाएक फायर की आवज सुनकर लोग वहां पहुंचे तो देखा वह घर जमीन पर गिरा है। गोली उसके पैर में लगी थी।

युवक को गोली लगने की सूचना से कस्बें में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची लोग युवक को लेकर अस्पताल चले गये थे। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जांच कर रहे एसआई संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी घटना की जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

input- रणविजय सिंह