29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजमगढ़ में मंदिर में तोड़फोड़, शिवलिंग किया खण्डित

तोड़फोड़ करने वाले अर्धविक्षिप्त को लोगों ने पकड़ा, जककर की पिटाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 13 Dec 2016, 7:29 PM IST

Shiv Tample

Shiv Tample

आजमगढ. यूपी के आजमगढ़ में भीरा कस्बा स्थित चैराहे पर बने शिव मंदिर में मंगलवार की सुबह तोड़फोड़ से लोग नाराज हो गए। बताया गया है कि मंदिर में घुसे अर्द्धविक्षिप्त युवक ने मंदिर में स्थापित शिवलिंग को खंडित कर दिया। बाजार के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह गुस्से में आ गए। तत्काल मंदिर पहुंचकर लोगों ने विक्षिप्त को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। चूंकि व्यक्ति विक्षिप्त था इसलिये लोगों ने पिटाई के बद उस पर रहम किया और उसे छोड़ दिया। बाजारवासियों की मानें तो उस विक्षिप्त व्यक्ति ने ऐसा तीसरी बार किया है। इसके पहले भी उसने दो बार ऐसा ही कृत्य किया था। पर उसकी हालत पर तरस खाकर लोगों ने उसे छोड़ दिया था।