16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में घुसकर 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, हालत बिगड़ी

पीड़िता महिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 24 Jul 2018, 6:52 PM IST

घर में घुसकर 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म

घर में घुसकर 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म

आजमगढ़. मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम घर में घुसकर 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। खून से लथपथ किशोरी को ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।


मेंहनाजपुर क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के परिजन सोमवार को दिन में धान के फसल की रोपाई करने गए थे। पीड़ित किशोरी घर पर अकेली थी। शाम करीब चार बजे पड़ोस का ही रहने वाला युवक किशोरी को अकेला देख घर में घुस गया। और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी दुष्कर्म के बाद जुबान खोलने पर उसे जान माल की धमकी देते हुए फरार हो गया।

शाम को कृषि कार्य निपटा कर घर पहुंचे परिजन पीड़िता को लहूलुहान देख दंग रह गए। पीड़िता द्वारा आपबीती बताने पर आनन-फानन ईलाज के लिए उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकीय सलाह पर पीड़ित किशोरी को परिजन पुलिस की मदद से जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मंगलवार को दिन में उपचाराधीन किशोरी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़िता के परिजनों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी से इंकार कर रही है।

भगाई गई किशोरी, एफआईआर दर्ज


आजमगढ़. रौनापार थाने की पुलिस ने स्थानीय बड़ी छितौनी महुला गांव से बहला-फुसलाकर अगवा की गई 15 वर्षीय किशोरी के मामले में नामजद किए गए आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।


बहला-फुसलाकर अगवा की गई किशोरी के पिता का आरोप है कि बीते तीन जुलाई की दोपहर रौनापार थाना क्षेत्र के सुरौली ग्राम निवासी अन्नू चौहान पुत्र शिवनाथ उसकी किशोरवय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रौनापार थाने में सोमवार को आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अगवा की गई किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुट गई है।

By- रणविजय सिंह