16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दंगे के मुख्य आरोपी AIMIM के अध्यक्ष ने थानाध्यक्ष पर की अभद्र टिप्पणी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

पुलिस ने पंजीकृत किया मामला, थाने का बजरिया हिस्ट्रीशीटर है आरोपी, नेतागिरी की आड़ में भड़काया था खोदादादपुर दंगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 26 Apr 2018, 9:25 PM IST

एआईएमआईएम का जिलाध्यक्ष कलीम जामई

एआईएमआईएम का जिलाध्यक्ष कलीम जामई

रिपोर्ट-रणविजय सिंह

आजमगढ़. खोदादादपुर दंगे का मुख्य आरोपी और एआईएमआईएम का जिलाध्यक्ष कलीम जामई सोशल साइट फेसबुक पर थानाध्यक्ष सरायमीर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर एक बार फिर चर्चा में है। कलीम की पोस्ट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ आईटी एक्ट के साथ ही मानहानि का मामला भी पंजीकृत किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सरायमीर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले पंजीकृत हैं।

सरायमीर थाना क्षेत्र के कोरौली खुर्द गांव निवासी कलीम जामई पुत्र अब्दुल अजीज असदुद्दीन ओबैसी की पार्टी एआईएमआईएम का जिलाध्यक्ष है। कलीम जामई ने 25 अप्रैल को लगभग आठ बजे अपने फेसबुक पर पोस्ट लिखा कि सरायमीर थानाध्यक्ष थानें में दलालां के आने से बहुत मगन होते हैं लेकिन अगर किसी मजलूम की मदद के लिए कोई लेकर चला जाय तो आग बबूला हो जाते है क्यांकि वो धन नही देता है।

थोड़ी ही देर में यह पोस्ट काफी चर्चा में आ गया। जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो थानाध्यक्ष राम नरेश यादव ने कलीम के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई की जानकारी होने पर कलीम ने पोस्ट हटा लिया। इस ममाले में पुलिस ने कलीम के खिलाफ आईटी एक्ट एवं मानहानि का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राम नरेश यादव ने बताया कि कलीम जामई सरायमीर थाने का हिस्ट्रीशीटर हैं। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। अभद्र टिप्पणी के संदर्भ में जानकारी मिल चुकी है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

वर्ष 2016 में निजामाबाद थाना क्षेत्र के खोदादादपुर में हुए सांप्रदायिक दंगे का वह मुख्य आरोपी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कलीम ने निराधार आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश की है। हकीकत यह है कि वह लगातार दलाली का प्रयास कर रहा है जब उसकी दलाली नहीं चली तो इस तरह का पोस्ट करने लगा। इस मामले में कलीम जामई से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उसका फोन नहीं उठा।

IMAGE CREDIT: Patrika