22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हत्या नहीं दुर्घटना के चलते हुई थी रोहित की मौत

गैर इरादतन हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
police

हत्या नहीं दुर्घटना के चलते हुई थी रोहित की मौत

आजमगढ़. फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बक्सपुर गांव में बुधवार की रात त्रयोदशाह कार्यक्रम में शामिल होने गए 21 वर्षीय रोहित बिंद के मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि, रोहित की मौत हत्या नहीं दुर्घटना के चलते हुई थी। इस घटना में दीवार ढहने के लिए जिम्मेदार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ गैरईरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी गांव स्थित गोबरहवा पुरवा निवासी रोहित बिंद (21) पुत्र त्रिभुवन बीते बुधवार को अपने गांव के मित्र सूरज पुत्र रामनायक व संदीप पुत्र छाजीलाल के साथ क्षेत्र के बक्सपुर गांव निवासी रिश्तेदार महेंद्र बिंद के घर आयोजित तेरही कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

रात में रिश्तेदार महेंद्र के मकान की छत पर सोए थे। छत पर सोने वालों की संख्या अधिक होने से हो रही असुविधा के चलते महेंद्र के घर आए जौनपुर निवासी दो रिश्तेदार युवक पड़ोसी छत पर सोने के लिए ईंट निर्मित दीवार पर चढ़े, तभी जर्जर दीवार धराशायी हो गई। दीवार के मलबे से सिर में घातक चोट लग जाने के कारण रोहित की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने रोहित की हत्या का आरोप लगाया। गुरुवार की सुबह घटना की जांच की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने अंबारी बाजार में सड़क पर शव को रखकर जाम लगा दिया।

पुलिस के समझाने-बुझाने पर जाम समाप्त हुआ। घटना की जांच में जुटी पुलिस ने रोहित की मौत के लिए जिम्मेदार राहुल बिंद पुत्र रमाकांत निवासी बासूपुर थाना सरपतहां जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ फूलपुर कोतवाली में गैरईरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें-

तो इस सीट से मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव लड़ सकते हैं चुनाव, सपाइयों ने कही ये बात

अपनी लाडली को पाने के लिए चार साल से तड़प रही यह मां, भैया भाभी ने बेटी देने से किया इनकार, अनोखी कहानी

by रणविजय सिंह