25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Azamgarh / सपा ने बीजेपी को 2019 के चुनाव में पटकनी देने के लिए बनाया बड़ा प्लान

सपा ने बीजेपी को 2019 के चुनाव में पटकनी देने के लिए बनाया बड़ा प्लान

जिले से लेकर तहसील और बूथ तक कार्यकर्ता को सपा करेगी सक्रिय
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 9 Aug 2018, 8:16 PM IST

आजमगढ़. वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मात देने के लिए सपा ने बड़ा प्लान बनाया है। इसके तहत समाजवादी पार्टी बूथ कमेटियों को सक्रिय कर रही है। जिले से लेकर तहसील और बूथ तक के कार्यकर्ता गांवों में भाजपा सरकार की पोल खोलेंगे। इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यक्रम तय कर दिया गया है। स्थानीय स्तर पर विधायक/पूर्व विधायक/पूर्व प्रत्याशी तथा संगठन अध्यक्षों के साथ जिला कमेटी द्वारा नामित पदाधिकारियां की तैनाती की गयी है।

जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार पिछड़े वर्ग के गंवों में जाकर सरकार की कारस्तानी बतायेंगे और संवाद करेंगे। लोगों के बताएंगे कि साढ़े चार साल की मोदी सरकार व डेढ़ साल की योगी की सरकार बिल्कुल असफल है। मंहगाई आसमान छू रही है। बेरोजगार पेरशान हाल है। किसान को मंहगी बिजली, खाद व मंहगें डीजल के चलते खेती घाटे का सौदा हो गयी है। डबल इंजन की सरकार बेखबर है इनके नेता तहसीलों व थानों पर कब्जा कर लिए हैं। आम जनता का काम नहीं हो रहा है।


संगठन के लोग आम नागरिकों को इस कारस्तानी से अवगत करायेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा लालगंज-शैलेन्द्र यादव, रमेंश निषाद विधानसभा सदर-शिवमूरत यादव, वेद प्रकाश यादव अतरौलिया-वर्मन यादव, रमेंश निषाद मेंहनगर-लालमनि राजभर, राजेश सरोज मुबारकपुर-सन्तलाल विश्वकर्मा, गिरीश मौर्य फूलपुर-देवनाथ साहू व राजाराम सोनकर दीदारगंज-वीरेन्द्र यादव, गिरीश मौर्य सगड़ी-चन्द्रशेखर यादव, विशुनधारी यादव निजामाबाद-राजेश यादव व सूरज राजभर गोपालपुर-बुधिराम यादव व जगदीश प्रभारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

By- रणविजय सिंह