27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार के मंत्री ने किया दावा, 10 जुलाई तक तैयार हो जाएगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण की समीक्षा की। मंत्री ने दावा किया कि 10 जुलाई तक एक्सप्रेस-वे पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
सीमीक्षा बैठक करते कैबिनेट मंत्री सतीश महाना

सीमीक्षा बैठक करते कैबिनेट मंत्री सतीश महाना

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य के प्रगति का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इसके बाद कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक की। मंत्री ने दावा किया कि 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। बाकी काम 10 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे नागरिकों के लिए चालू कर दिया जाएगा।

मंत्री सबसे पहले फेज-6 किशुनदासपुर पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद प्रशासनिक अधिकारियों व कार्यदायी संस्था यूपीडा के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तपूर्ण हो रहा है। लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 10 जुलाई तक हर हाल में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सभी फेज का काम पूरा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसका लोकर्पण करा कर इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरवरी माह में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पैकेज 8 का निरीक्षण किया था। उस समय उन्होंने घोषणा की थी कि आगामी छह माह में इस एक्सप्रेस-वे को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। अब मंत्री के दावे के बाद लोगों की उम्मीद और बढ़ गयी है। इस दौरान यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अवनीश अवस्थी, जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसपी सुधीर कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

BY Ran vijay singh

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग