25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल यादव को भाई मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में उतरने की नहीं मिली अनुमति, रद्द करना पड़ा दौरा

प्रशासन से मंदुरी हवाई पट्टी पर विमान उतारने की मांगी थी अनुमति

less than 1 minute read
Google source verification
शिवपाल यादव को भाई मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में उतरने की नहीं मिली अनुमति, रद्द करना पड़ा दौरा

शिवपाल यादव को भाई मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में उतरने की नहीं मिली अनुमति, रद्द करना पड़ा दौरा

आजमगढ़. मुलायम सिंह के संसदीय क्षेत्र में सपा के पूर्व विधायक स्याम नारायण यादव के स्मृति सभा में शामिल होने के लिए विमान से आने की तैयारी में जुटे शिवपाल यादव और उनके समर्थकों को तगड़ा झटका लगा है। प्रशासन ने मंदुरी हवाई पट्टी पर विमान उतारने की अनुमति ही नहीं दी। जिसके कारण शिवपाल का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। इससे उनके समर्थकों में नाराजगी साफ दिख रही है।


बता दें कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के गठन के बाद यह शिवपाल यादव का आजमगढ़ दूसरा दौरा था। इसके पूर्व वे पार्टी के प्रवक्ता के पिता के निधन पर आजमगढ़ पहुंचे थे। उस समय उन्होंने सपा और भाजपा पर जमकर हमला बोला था और प्रदेश की 79 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर सियासी हलचल तेज कर दी थी। इसके बाद जिले में संगठन को मजबूत बनाने और शक्ति प्रदर्शन का कार्य निरंतर जारी था।


इधर हाल में सपा के पूर्व विधायक श्याम नरायन का निधन हो गया। 17 नवंबर को उनकी स्मृति सभा में कई बड़े नेताओं के आने की संभावना है। शिवपाल यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। पार्टी के लोग उनके आगमन की तैयारियों में जुटे थे। प्रशासन से मंदुरी हवाई पट्टी पर विमान उतारने की अनुमति मांगी गयी थी लेकिन प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गयी। इसके पीछे कारण हवाई पट्टी का विस्तारीकरण बताया जा रहा है।


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला प्रमुख महासचिव आनन्द कुमार उपाध्याय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मन्दुरी हवाई अड्डे पर विमान उतरने की अनुमति प्रशासन द्वारा न दिये जाने के कारण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का 17 नवंबर को आजमगढ़ आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है।

By- रणविजय सिंह