
बीकानेर- जीप से कुचलकर व्यक्ति की हत्या
आजमगढ़. यूपी के आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के घिनहापुर गांव में मंगलवार की रात आठ बजे बांस से सिर पर वार कर मां की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। आरोपी की छोटी बहन ने भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी। उसके मुताबिक भाई मानसिक रूप से कमजोर था।
दरअसल, मृतका सुभावती देवी (58) पत्नी शिवपूजन मेंहनगर के घिनहापुर गांव की रहने वाली थी। सुभावती तीन बेटी और तीन बेटों की मां थी। बड़ा बेटा जितेंद्र मानसिक रूप से कमजोर था। वह अक्सर लोगों के साथ मारपीट किया करता था। सुभावती के दूसरे बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि तीसरा खाड़ी देश में नौकरी करता है।
छोटी बेटी रीमा और बहू, सास-ससुर के साथ रह रही थी। जितेंद्र की शादी नहीं हुई थी। उसे लेकर मां-बाप परेशान रहा करते थे। मंगलवार की रात आठ बजे जितेंद्र ने किसी बात से नाराज होकर बांस के टोटे से अपनी मां के सिर पर प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से सुभावती जमीन पर गिरी और मौत हो गई। घटना के बाद जितेंद्र फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सीओ लालगंज अजय यादव ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। केस नहीं दर्ज है। आरोपी बेटे की तलाश जारी है।
Published on:
23 Oct 2019, 3:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.