9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फूलन सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष व दिग्गज सपा नेता ने शुरू की सपा से बगावत

कहा: यदि पार्टी नहीं टिकट देगी तो निर्दल लड़ेंगे चुनाव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को फैक्स भेजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 1 Nov 2017, 11:58 PM IST

SP LEADER BHAOLA NISHAD WARNIG

सपा में बगावत

रण विजय सिंह की रिपोर्ट..

आजमगढ़. फूलन सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष व सपा के सक्रिय कार्यकर्ता भोला निषाद ने समाजवादी पार्टी से टिकट न मिलने पर नाराजगी जतायी। इस बावत इन्होने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को फैक्स भेजकर जानकारी दी। बुधवार को प्रेस को जारी बयान में श्री निषाद ने कहा कि कुछ माह पूर्व नगर पालिका चुनाव में उम्मीदवार बनाये जाने के लिए मुझे आश्वासन दिया गया था। वहीं वर्तमान समय में जब नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए मुख्यालय पर जो सूची भेजी गयी उसमें हमारा नाम नहीं भेजा गया। चुनाव से पूर्व ऐन मौके पर हमें टिकट नहीं दिया गया। जानकारी के बाद पता चला कि सपा मुख्यालय पर प्रत्याशी चयन सूची में हमारा नाम ही नहीं भेजा गया।
श्री निषाद ने कहा कि शहर में निषाद समाज का काफी वोट है। चेयरमैन के चुनाव में इस समाज के लोगों का चेयरमैन चुनने इस समाज का काफी प्रभाव रहता है। टिकट ने मिलने से निषाद समाज के लोगों में काफी निराशा छायी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी हमें टिकट नहीं देती है तो हम समाज के लोगों के कहने पर निर्दल चुनाव लड़ सकते हैं। पिछड़ों की पार्टी कही जाने वाली समाजवादी पार्टी निषाद समाज के एक भी सदस्य को प्रत्याशी नहीं बनाया है। इससे समाज के लोग अपने को आज ठगा महसूस कर रहे हैं। श्री निषाद द्वारा 2007 में हुए नगर पालिका के चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे और समाज के लोगों का अच्छा वोट पाये थे।

निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की मदद करें कार्यकर्ता: विनय प्रकाश
भारतीय जनता पार्टी (नगर) ने बुधवार को नगर कार्यालय पर बुधवार को नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। संचालन नगर महामंत्री मृगांक शेखर सिन्हा ने किया।
नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पहली बार नगर के सभी 25 वार्डों में प्रत्याशी उतार रही है। कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश की सरकार की संचालित योजनाओं को जनता के बीच में जाकर बतायें और निकाय चुनाव में जो भी प्रत्याशी भाजपा से ताल ठोंक रहा है उसको भारी मतों से विजयी बनाने का काम करें।

उन्होंने आगे बताया कि निकाय चुनाव में हर वार्ड के लिए नगर कमेटी से एक पदाधिकारी चुनाव संयोजक के रूप में जायेगा और बीजेपी की जीत सुनिश्चित कराने की योजना तय करेगा। नगर महामंत्री मृगांक शेखर सिन्हा ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाएं आज आम आदमी के घर तक पहुंच रही है और जनता इस प्रणाली की बहुत ही सराहना कर रही है।

आगामी निकाय चुनाव में हमारे सभी प्रत्याशी दमदारी के साथ चुनाव में उतरेंगे और भाजपा के विजयी भव नारे के साथ आगे बढ़ेंगे।