जिलाध्यक्ष ने कहा कि खाद, यूरिया, डाई और कीटनाशक दवाओं के दाम आसमान छू रहे हैं। बीज और सिंचाई के समय किसान मारा-मारा फिरता है। उन्होंने कहा कि किसानों के बकाये पैसे का भुगतान यदि अविलम्ब नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। वहीं पूर्व मंत्री वसीम अहमद ने कहा कि प्रदेश में चुनावों के दौरान लम्बी-लम्बी बातें करने वाले भाजपा के नेता चुनावी वायदों को जुमलेबाजी बता कर पल्ला झाड़ चुके हैं, लेकिन 2019 के चुनाव में जनता सबक सिखायेगी।