
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकापर्ण करते सपाई
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण का श्रेय को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शिलान्यस के समय से ही एक्सप्रेस-वे को सपा की योजना बता रहे कार्यकर्ताओं ने लोकापर्ण के दिन भी जमकर अपनी वाली थी। सपा सरकार के पूर्व मंत्री, विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर न केवल एक्सप्रेस-वे पर पहुंच गए बल्कि जमकर साइकिल दौड़ाने के साथ ही पीएम से पहले उसका प्रतीकात्मक लोकापर्ण भी कर दिया।
बता दें कि सपा सरकार में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की घोषणा हुई थी लेकिन सरकार निमार्ण शुरू नहीं करा पाई और ना ही भूमि का अधिग्रहण हो पाया था। 2017 में यूपी में बीजेपी की सरकार बनी तो वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शिलान्यास किया था। उसी समय से सपा और भाजपा में एक्सप्रेस-वे के निर्माण का श्रेय को लेकर नूरा कुश्ती चल रही है। सपाई इसे अपना प्रोजेक्ट बता रहे हैं तो भाजपा इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट बता रही है।
एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार है। आज 16 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुल्तानपुर जनपद में इसका लोकापर्ण कर रहे हैं। तैयारियां पूरी हो गयी हैं और दोपहर बाद पीएम इसका लोकापर्ण करेंगे। आज ही अखिलेश यादव विजय रथ लेकर आजमगढ़ पहुंचने वाले थे लेकिन पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए अखिलेश यादव को अनुमति नहीं मिली। इस बात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहले ही कार्यकर्ताओं से कह दिया था कि वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का संकेतिक लोकार्पण करेंगे। अखिलेश ने कहा था कि हमारी विजय यात्रा को आगे नहीं बढ़ने दिया गया तो हम साइकिल कंधे पर लेकर आगे बढ़ेंगे। पूर्व सीएम के निर्देश पर सपाइयों ने मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जाकर सांकेतिक लोकार्पण कर दिया। सपाइयों ने एक्सप्रेस-वे पर फूल बरसाते हुए साइकिल यात्रा निकाली।
साइकिल यात्रा में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक नफीस अहमद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। दुर्गा यादव ने कहा कि समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहले ही कर चुके हैं। इसलिए हम इसका सांकेतिक लोकार्पण आज कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी द्वारा कराए गए कार्यों को भाजपा अपना कार्य बता रही है। साथ ही उसका नाम भी बदल रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का भी नाम बदला गया है। इस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का नाम समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे था, जिसे भाजपा ने बदलकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे कर दिया। वहीं सपा यूवजन सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लालजीत यादव क्रांतिकारी ने अपने समर्थकों के साथ किशुंदासपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण फीता काटकर व फूल वर्षा कर किया।
Published on:
16 Nov 2021 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
