29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा नेत्रियों ने बनाई योगी सरकार को घेरने की रणनीति

नौ अगस्त को होने वाले आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा की गई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 7 Aug 2019, 5:19 PM IST

up news

सपा नेत्रियों ने बनाई योगी सरकार को घेरने की रणनीति

आजमगढ़. यूपी में भाजपा सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर सपा ने अब अपनी रणनीति को और भी मजबूत करने का काम कर दिया है। चुनावों में मिल रही लगातार के बाद सपा ने अब से ही 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दिया है। बुधवार को समाजवादी पार्टी महिला सभा की बैठक कलेक्ट्री कचहरी स्थित सपा कार्यालय पर हुई। इसमें जनसमस्याओं को लेकर नौ अगस्त को होने वाले आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष बबिता चैहान ने कहा कि भाजपा की सरकार में लूट, हत्या, बलात्कार, छिनैती व भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। आयेदिन महिला व बच्चियों का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल है जिसको लेकरके आगामी 9 अगस्त 2019 को राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर धरना का आयोजन किया गया है जिसमें सभी महिलाएं बढ़ चढ़कर आगे आयें। इस मौके पर किरन श्रीवास्तव, सपना निषाद, मीरा, भानुमति, अनीता, रेशमा, शशिकला सिंह, गुड्डन, संगीता, मंजू, रेखा, उषा, कुमारी राजभर, लक्ष्मी, राममती, विद्या राजभर सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग