महाराजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि बीते 18 अगस्त को स्थानीय मोलनापुर ग्राम निवासी राहुल पुत्र सुरेंद्र मिश्रा उसकी 15 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। वहीं देवगांव कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक अन्य महिला का आरोप है कि बीते 18 अगस्त को क्षेत्र के चेवार गोवर्धनपुर ग्राम निवासी अजय पुत्र राममिलन सरोज अपने परिजनों की सहमति से पीड़िता की पुत्री को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। इस मामले में अगवा की गई किशोरी की मां ने आरोपी अजय सरोज सहित पांच लोगों के खिलाफ देवगांव कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। इसी क्रम में तरवां थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति का आरोप है कि बीते 8 अगस्त को उसकी पुत्री स्थानीय खरिहानी बाजार गई थी। उसी दौरान क्षेत्र के मुरारपुर चौर ग्राम निवासी रोहित पुत्र नगीना राजभर पीड़ित की पुत्री को भगा ले गया।