वहीं वाराणसी में इलाज के दौरान मृत संतोष मिश्रा (40) वाराणसी शहर स्थित डीएलडब्ल्यू क्षेत्र का निवासी तथा एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत बताया गया है। जिला अस्पताल में उपचाराधीन यात्रियों में शमशाद (40) ग्राम खुर्माबाद जिला रोहतास व सत्येंद्र (41) जनपद गया प्रांत बिहार के निवासी बताए गए हैं। साथ ही कमलेश (35) निवासी सरदौली जनपद इलाहाबाद, उपेंद्र (25) व रविंद्र (35) निवासी ग्राम कोढ़वा थाना क्षेत्र जहानागंज, सुग्रीव साहनी (45) ग्राम बेलौली थाना दोहरीघाट जनपद मऊ बताए गए हैं। अन्य घायल यात्री जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गए, जिसके कारण उनके नाम व पते स्पष्ट नहीं हो सके।