बताते हैं कि मऊ जिले के घोसी कोतवाली अंतर्गत पिउवाताल निवासी गायक रामप्रताप दीवाना ने एक जाति विशेष के खिलाफ अश्लील गीत गाकर उसे यूट्यूब पर पोस्ट कर दिया है। इस मामले को लेकर आल इंडिया डा. अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन के बैनर तले रविवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारी रविकुमार पुत्र मूलचंद राम निवासी ग्राम टेंगना कोतवाली क्षेत्र घोसी जनपद मऊ की तहरीर पर शहर कोतवाली में गायक रामप्रताप दीवाना, संगीतकार राजाबाबू उर्फ डमरु जी तथा राधे म्यूजिक स्टूडियो के संचालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।