2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समान कार्य समान वेतन सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर होमगार्डों ने सीएम को भेजा ज्ञापन कहा…

मांगें पूरी न होने पर आगामी 1 से 6 मई तक करेंगे कार्य का बहिष्कार

2 min read
Google source verification
समान कार्य समान वेतन सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर होमगार्डों ने सीएम को भेजा ज्ञापन कहा...

समान कार्य समान वेतन सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर होमगार्डों ने सीएम को भेजा ज्ञापन कहा...

आजमगढ़. उत्तर प्रदेश होमगाडर्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन जनपद इकाई की बैठक शुक्रवार को नगर के डॉ. अम्बडेकर पार्क में जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पाठक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में होमगार्डों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया। होमगार्डों ने कहा कि अगर हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो आगामी 1 से 6 मई तक ड्यूटी का बहिष्कार करते हुए डॉ. अम्बेडकर पार्क में धरना दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 7 मई से जीपीओ पार्क हजरतगंज लखनऊ में अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा।


जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पाठक ने कहा कि होमगार्डों की 12 सूत्रीय मांगों पर सरकार विचार नहीं कर रही है। इसके चलते होमगार्डों में आक्रोश व्याप्त है। हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि समान कार्य का समान वेतन दिया जाय। मध्य प्रदेश , राजस्थान, बिहार, दिल्ली, हिमांचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित 15 राज्यों में कोर्ट के आदेश का पालन कर होमगार्डों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जा रहा है। लेकिन उत्तर प्रदेश में बार-बार वादा करने के बाद भी सरकारों ने इसे लागू नहीं किया।

पूर्ववर्ती सरकार में ड्यूटी के लिए होमगार्ड जवानों के मोबाइल पर मैसेज आता था लेकिन अब नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवानों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय। जब तक इनको नियमित नहीं किया जाता तब तक जवानों को आठ सौ रूपये दैनिक भत्ता दिया जाय और साल के बारहों माह ड्यूटी लगायी जाये। निष्कासित जवानों को तत्काल बहाल किया जाय। नवीनीकरण व नई भर्ती पर रोक लगाई जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी दशा में मृत्यु होने पर होमगार्ड जवानों के आश्रितों को होमगार्ड कल्याण कोष से तत्काल 10 लाख की आर्थिक सहायता दी जाये। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने किया। इस अवसर पर मर्याद यादव, नीरज मिश्रा, रमेश यादव, अमित पाण्डेय, दिनेश सिंह, रूद्र प्रताप तिवारी, ब्रम्हदेव सिंह, रामधनी यादव, शिवजोर यादव, दुखरन राम, विजयधीश पाण्डेय, जयगोविंद राय, हनुमान पाल, राम प्रसाद वर्मा, प्रदीप मिश्रा, अशोक राम, दीपक सिंह, मनोज यादव, मुश्ताक अहमद, राधेश्याम राय, उमाशंकर राजभर, ओंमकार प्रजापति, विजय पाण्डेय, अरूण मौर्य, रीना देवी, पुनीता राय, मन्नू, कविता उपाध्याय, सुमन भारती, निर्मला देवी सहित आदि मौजूद थे।

Input- रणविजय सिंह

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग