2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजमगढ़
मंत्री सुरेश राणा का तंज- माफियाओं पर कार्रवाई से परेशान होते हैं विपक्षी दल
Play video

मंत्री सुरेश राणा का तंज- माफियाओं पर कार्रवाई से परेशान होते हैं विपक्षी दल

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व आजमगढ़ के प्रभारी सुरेश राणा ने विपक्ष पर माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया

Google source verification

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. महिला सशक्तिकरण दिवस पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री व आजमगढ़ के प्रभारी सुरेश राणा विपक्ष पर जमकर हमला बोला। विपक्ष पर माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि जब भी योगी सरकार माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करती है तो विपक्ष के सीने पर सांप लोट जाता है। यूपी सरकार माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। जब सरकार माफियाओं की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलवाती है तो विपक्षी दलों के सीने पर सांप लोटने लगता है। यह वही लोग हैं जिन्होंने माफियाओं को राजनीतिक चोला पहनाया, उन्हें राजनीति में आगे किया। माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई से विपक्ष चिंतित हो उठता है जबकि उन्हें माफियाओं से ज्यादा आम आदमी की चिंता करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा पर तंज- मजदूरों की साइकिल उठा ले गए लाल टोपी वाले