13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संबंध बनाने के बाद प्रेमी ने कराया गर्भपात तो पति ने बनाया अप्राकृतिक यौन संबंध

तहरीर मिलने पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दोनों प्रकरण में प्रेमी व पति सहित हुए पांच नामजद

2 min read
Google source verification
Unnatural sex and Abortion

Unnatural sex and Abortion

रिपोर्ट-रणविजय सिंह

आजमगढ़.दगाबाज प्रेमी के जाल में फंसकर अपना सर्वस्व लुटा चुकी किशोरी ने प्रेमी पर गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को तरवां थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तरवां क्षेत्र की रहने वाली किशोरी का आरोप है कि स्थानीय श्रीरामपुर ग्राम निवासी आशू उर्फ नीरज पुत्र राजनाथ गुप्ता उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जिंदगी साथ निभाने का झांसा देते हुए दगाबाज प्रेमी ने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। पीड़ित जब गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे लोकलाज का भय दिखाते हुए दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं प्रेम संबंध में छली गई किशोरी के साथ प्रेमी युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर तरवां थाने में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। घटना की जांच उपनिरीक्षक फरीद मोहम्मद अंसारी को सौंपी गई है।

यह भी पढ़े:-सीएम योगी के साथ अधिकारियों ने कर दिया खेल, दयाराम की जगह अमिर भाई आशाराम के यहां पर खिला दिया खाना

अप्राकृतिक यौन संबंध व गर्भपात की आरोप में पति समेत पांच नामजद
दहेज में चारपहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष पर जबरन गर्भपात कराने तथा पति द्वारा अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित विवाहिता ने देवगांव कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।
बिहार प्रांत के पटना शहर निवासी विवाहिता की शादी देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कस्बा स्थित लोहियानगर वार्ड में हुई है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे मारते-पीटते वह प्रसारित करते हैं। ससुराल वालों ने जबरन दवा खिलाकर पीड़िता के गर्भ में पल रहा भ्रूण नष्ट करा दिया। इतना ही नहीं उसने अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वालों के कृत्य से परेशान होकर वह अपने मायके में रहने को मजबूर हुई है। मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर देवगांव कोतवाली में उसके पति ज्ञानेंद्र गिरी, ससुर ईशाचंद्र गिरी सहित पांच लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।

यह भी पढ़े:-सीएम योगी सरकार में भीषण गर्मी में 70 साल के बुजुर्ग को देना पड़ा धरना, मचा हड़कंप