9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार के फैसले से कर्मचारियों को मिली राहत, अब हर महीने की एक तारीख को मिलेगा वेतन

मुख्य कोषाधिकारी ने समस्त विभागों को निर्देश दिया है कि वेतन का बिल 30 से 31 तारिख तक कोषागार में प्रस्तुर करें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Varanasi Uttar Pradesh

•

Updated: 11 Aug 2017, 1:55 PM IST

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

आजमगढ़. प्रदेश सरकार के फरमान के बाद सरकारी कर्मचारियों को उनका वेतन अब महीने के पहली तारीख को देने के लिए मुख्य कोषाधिकारी ने समस्त विभागों को निर्देश दिया है कि वेतन का बिल 30 से 31 तारीख तक कोषागार में प्रस्तुर करे। उन्होंने सभी आहरण-वितरण अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 30 या 31 तारीख तक वेतन बिल कोषागार में प्रस्तुत कर दें।

यह भी पढ़ें- रागिनी हत्याकांड: विधायक और मंत्री कर रहे अलग- अलग दावे, जानिए क्या कहा

मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर यादव ने गुरूवार को बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी कार्यालयों में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को माह की पहली तारीख का वेतन मिल जाये। उन्होंने सभी आहरण-वितरण अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 30 या 31 तारीख तक वेतन बिल कोषागार में प्रस्तुत कर दें। विलम्ब से बिल प्रस्तुत करने वाले आहरण-वितरण अधिकारियों की सूची जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी जायेगी।

छात्राओं को दी गई जूडो-कराटे की ट्रेनिंग, अब डरेंगी नहीं डट कर करेंगी सामना

मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि प्रायः आहरण-वितरण अधिकारियों द्वारा माह की 10 तारीख तक वेतन बिल प्रस्तुत किया जा रहा है जो किसी भी दृष्टि से अनुमन्य नही है। कर्मचारियां की उपस्थिति एवं अवकाश की स्वीकृति शत-प्रतिशत रहने पर वेतन बिल माह के अन्तिम कार्य दिवस मे कोषागार में प्रस्तुत कर दें।

पसमांदा समाज ने मोदी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, राष्‍ट्रपति से की धर्म के आधार पर भेदभाव समाप्‍त करने की मांग

मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर यादव ने गुरूवार को बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी कार्यालयों में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को माह की पहली तारीख का वेतन मिल जाये। उन्होंने कहा कि घर में शादी, बीमारी, बच्चों की शिक्षा के लिये फीस या अन्य किसी इमरजेन्सी की स्थिति में सम्बन्धित कर्मचारी सीधे उनसे सम्पर्क कर सकता है ताकि उसका बिल अविलम्ब निस्तारित किया जा सकें।