
beaten
आजमगढ़. मुबारकपुर थाने की पुलिस ने राष्ट्र विरोधी बात करने का विरोध करने पर मारपीट करने तथा जानमाल की धमकी देने के मामले में आरोपित किए गए पांच लोगों के खिलाफ सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के शाहमोहम्मदपुर ग्राम निवासी मुतकखैरुल मेंहदी पुत्र अली जाफर का आरोप है कि बीते 10 अक्टूबर की रात उसके गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र विरोधी बात किए जाने का विरोध करने पर विपक्षियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया तथा जानमाल की धमकी दी।
इस मामले में पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर मुबारकपुर थाने की पुलिस ने स्थानीय पुरानीबस्ती बखरी निवासी करार मौलाई व राहत हुसैन सहित पांच लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट
जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय आदेश के अनुपालन में धोखाधड़ी के मामले में आरोपित किए गए तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर ऊर्फ नरईपुर ग्राम निवासी शरदचंद्र पुत्र जयराम मिश्रा का आरोप है कि उनके गांव के रहने वाले रामविलास तिवारी पुत्र ब्रह्मदेव सहित तीन लोगों ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर पीड़ित की जमीन अपने नाम करा लिया है। न्यायालय के आदेश पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को आरोपित किए गए तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पंजीकृत कर लिया है।
BY- RANVIJAY SINGH
Published on:
16 Oct 2018 10:12 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
