25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुखार से बच्ची की हुई मौत तो घर पहुंच गये चीफ मेडिकल ऑफिसर, परिवार को दी ये नसीहत

Highlights अचानक बुखार होने पर बच्ची को अस्पताल में कराया गया भर्ती इलाज के दौरान बच्ची की हुई मौत बुखार से मौत की सूचना पर बच्ची के परिजनों से मिले कार्यवाह सीएमओ
less than 1 minute read
Google source verification

बागपत

image

Nitin Sharma

Oct 17, 2019

bagpat.jpg

बागपत। बुखार से हुई बच्ची की मौत के बाद देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम रटौल गांव पहुंची। इतना नहीं ही बच्ची के घर कार्यवाहक सीएमओ डा. जितेन्द्र वर्मा ने मृतक के घर पहुंचकर जाचं की। बच्ची के इलाज के पर्चे देखे और परिजनों कों साफ सफाई के लिये जागरूक किया। खेकड़ा सीएचसी प्रभारी डा. ताहिर ने भी गांव में गंदगी को देखकर नाराजगी जताई और ग्राम प्रधान को सफाई के निर्देश दिया है।

बुखार से बच्ची की अस्पताल में हो गई थी मौत

जानकारी के अनुसार, रटौल गावं में मंगलवार सुबह मोईन की चार वर्षीय पुत्री की बुखार के चलते उपचार के दौरान चाचा नेहरू अस्पताल मे मौत हो गयी थी। स्वास्थ्य विभाग को डेंगू से बच्ची की मौत की जानकारी हुई तो बागपत में कार्यवाहक सीएमओ डा. जितेंद्र वर्मा टीम के साथ रटौल गांव पहुंचे, और गंदगी को देखकर नाराजगी जताई। इतना नहीं उन्होंने बच्ची के परिजनों से मिलकर अस्पताल की जांच रिपोर्ट भी देखी। डॉ वर्मा ने बताया कि बच्ची की मौत साधारण बुखार से हुई है, परिजनों से साफ सफाई रखने के लिये कहा गया है। साथ ही ग्राम प्रधान को भी साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये गये है। इसके अलावा गांव में कैम्प लगाकर दवाईयां भी वितरण की गई है।

गांव वालों को दी गई यह सलाह

वही खेकड़ा सीएचसी प्रभारी डा. ताहिर ने भी मृतक बच्ची के परिवार वालों को समझाते हुए बताया कि कभी भी बुखार होने पर झोला छाप डाक्टरों को न दिखाये और स्वास्थ्य केन्द्रों पर जाकर ही इलाज कराये। अस्पताल में हर तरह की जांच उपलब्ध है। सिर्फ स्वास्थ्य केन्द्रों पर ही इलाज कराये उन्होंने कहा की ग्राम प्रधान के सहयोग से समय समय पर फॉगिंग कराई जाएगी । इसके अलावा घरो में जल भराव न होने दे । साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

बड़ी खबरें

View All

बागपत

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग