बावली गांव का रहने वाला अजीत वर्ष 2000 में अपनी चाची सुखवीरी की हत्या कर सुर्खियों में आया था। 2015 में बावली में राजकुमार और उसके भाई जयवीर की हत्या कर दी। इन हत्याओं के बाद में यह एक लाख के इनामी रहे गांगनौली के प्रमोद राठी गैंग में शामिल हो गया। इसके खिलाफ रंगदारी, हत्या, बलवा, गैंगस्टर, हत्या के प्रयास आदि के 27 मुकदमे दर्ज हैं। कुख्यात अजीत उर्फ हप्पू अपने साथी प्रमोद गांगनौली की हत्या कर उसकी एके-47 ले गया था। पुलिस आज तक हप्पू से एके-47 बरामद नहीं कर पाई।