28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bagpat / Republic Day की तैयारियों में जुटी यूपी पुलिस, स्कूली बच्चे भी बढ़ाएंगे कार्यक्रम की रौनक, देखें वीडियो

Republic Day की तैयारियों में जुटी यूपी पुलिस, स्कूली बच्चे भी बढ़ाएंगे कार्यक्रम की रौनक, देखें वीडियो

Highlights: -बागपत पुलिस लाइन में गणतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर परेड का रिहर्सल जारी है -परेड के लिए पुलिस के साथ होमगार्ड महिला पुलिसकर्मियों की टोली सहयोग करने में जुटी हुई है -आरआई किशोर सिंह और सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह द्वारा गुरुवार को पुलिस लाइन में तैयारियां कराई गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 24 Jan 2020, 1:01 PM IST

screenshot_from_2020-01-24_12-58-43.jpg

बागपत। जनपद पुलिस लाइन में गणतंत्रता दिवस की रिहर्सल जोरों पर चल रही है। एक तरफ विकास विभाग द्वारा जहां 24 झांकियां निकाली जाएंगी। वहीं पुलिसकर्मी भी सुबह शाम परेड में पसीना बहाकर एक शानदार प्रदर्शन करने की तैयारी में है। 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस के दिन जनपद से थ्री नोट थ्री की राइफल का भी सम्मान के साथ विदायी समारोह मनाया जायेगा।

यह भी पढ़ें : Meerut के एक गांव में काली छाया की अफवाह से दहशत, शाम होते घरों कैद हो जाते हैं लोग, देखें Video

बागपत पुलिस लाइन में गणतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर परेड का रिहर्सल जारी है। परेड के लिए पुलिस के साथ होमगार्ड महिला पुलिसकर्मियों की टोली एक शानदार दिवस मनाने में सहयोग करने में जुटे हुए हैं। आरआई किशोर सिंह और सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह द्वारा गुरुवार को पुलिस लाइन में तैयारियां कराई गई। गणतंत्रता दिवस के लिए पुलिस लाइन को सजाया जा रहा है। पुलिस परेड ग्राउंड को दुल्हन की तरह सजा कर गणतंत्रता दिवस के लिए तैयार करने में जुटे पुलिसकर्मी एक सुंदर लुक देने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में बेसमेंट में दिखी चलती—फिरती सीढ़ी, दहशत में लोग, देखें चलती हुई सीढ़ी का वीडियो

कार्यक्रम की रौनक को बागपत जिले के कई स्कूलों के बच्चे भी चार चांद लगाएंगे। देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ गणतंत्रता दिवस के मौके पर सभी थानों में भी पुलिसकर्मी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को भी इस दिन एसपी बागपत द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 1947 से पुलिस सेवा में अपना सहयोग करने वाली 3 नोट 3 की राइफल का भी विदाई समारोह मनाया जाएगा। बागपत जनपद में 300 से अधिक थ्री नॉट थ्री राइफल हैं। जिनका विदाई समारोह गणतंत्रता दिवस के मौके पर 26 जनवरी को रखा गया है। शुक्रवार को मतदाता दिवस मनाने की तैयारी भी अधिकारियों द्वारा की जा रही है।